द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) भारतीय महिला क्रिकेट (Indian Women's Team) टीम की नई कप्तान होगीं। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कप्तानी छोड़ने के बाद इस बात की प्रबल संभावना थी कि उपकप्तान स्मृति मंधाना को यह जिम्मेदारी दी जायेगी। आज गुवाहाटी में BCCI की रिव्यू मीटिंग (BCCI Review Meeting) के बाद यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2013 में डेब्यू करने वाली स्मृति मंधाना ने पिछले करीब एक दशक में ICC के विभिन्न टूर्नामेंट्स के अलावा द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। स्मृति मंधाना ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में दुनियाभर की बॉलर्स को डॉमिनेट किया है।
A dawn of a new era ✨ Smriti Mandhana takes charge as the Captain of the Indian Women's cricket team ???????? Go well, Captain ???? More details ▶️ https://t.co/tbLb4jOiCn #TeamIndia | @mandhana_smriti https://t.co/27AxmrUhKt
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
RCB को 2 बार बना चुकी हैं चैंपियन
स्मृति मंधाना ने घरेलु क्रिकेट के अलावा विमेन प्रीमियर लीग में भी कप्तानी की है और इसलिए उनमें नेतृत्व क्षमता है। उन्हीं की कप्तानी में WPL में 2024 और 2026 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने खिताब जीता है। बीसीसीआई का मानना है कि अब जबकि टीम इंडिया नए युग में प्रवेश करने वाली है, स्मृति मंधाना इसकी अगुवाई करने के लिए सबसे मुफीद शख्सियत होंगी। गौरतलब है कि स्मृति मंधाना ने टीम इंडिया के लिए भी 18 T20 जबकि 4 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में कप्तानी की है।

कप्तानी मिलने पर क्या बोलीं स्मृति
टीम इंडिया की कप्तानी मिलने को बड़ा सम्मान बताते हुए स्मृति मंधाना ने कहा कि टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने बीसीसीआई, चयनकर्ताओं और साथी खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत कौर के इतने सालों तक कप्तान के तौर पर उनके योगदान को याद करना चाहूंगी। स्मृति मंधाना ने कहा कि उन्होंने पूरी लगन से टीम की कप्तानी की है और हमारी यात्रा का अहम हिस्सा रही है। स्मृति मंधाना ने कहा कि मैं इस भूमिका के साथ आने वाली जिम्मेदारी को बखूबी समझती हूं।