द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
वैभव सूर्यवंशी ने दोहरा शतक लगा दिया। महज 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने एसीसी मेन्स एशिया कप राइडिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ यह कारनामा किया। वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव सूर्यवंशी ने महहज 52 गेंदों पर 204 रन की बड़ी पारी खेली। उन्होंने 28 छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने 7 चौके भी लगाए। सूर्यवंशी ने इस पारी में केवल छक्कों से ही 168 रन बना दिए। 28 रन चौके से आये। वैभव सूर्यवंशी आखिरकार 53 गेंदों पर 204 रन की पारी खेली। इसी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने महज 28 गेंदों पर 100 और इससे पहले 16 गेंदों पर 50 रन बना लिये थे।
लिस्ट-ए में बैटिंग के सारे रिकॉर्ड वैभव के नाम
गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए क्रिकेट में बल्लेबाजी के सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने यूएई के खिलाफ सबसे तेज दोहरा शतक लगाया। उन्होंने केवल 52 गेंदों पर 204 रन की पारी खेली। इससे पहले इसी मुकाबले में उन्होंने 28 गेंदों पर 100 रन बनाकर सबसे तेज लिस्ट-ए शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने सबसे तेज, केवल 40 गेंदों पर 150 रन बनाया। वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक 28 छक्कों का रिकॉर्ड भी वैभव सूर्यवंशी ने बना दिया है। यह पारी बिलकुल अविश्वनीय है।