logo

इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने पहले T20 मैच में जिम्बावे को 4 विकेट से हराया, डेब्यूडेंट निकी प्रसाद चमकीं

इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने पहले T20 मैच में जिम्बावे को 4 विकेट से हराया, डेब्यूडेंट निकी प्रसाद चमकीं

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने रायपुर में पहले T20 मैच में जिम्बावे को 6 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वालीं निकी प्रसाद ने विनिंग शॉट लगाया। इस मैच में 114 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया महज 19 रनों पर 4 विकेट गंवाकर जूझ रही थी, लेकिन दीप्ति शर्मा और निकी प्रसाद की पार्टनरशिप ने टीम को हार से बचा लिया। 

 

टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी
गौरतलब है कि पहली दफा फुल टाइम कप्तानी कर रहीं स्मृति मंधाना ने जिम्बावे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। गेंदबाजों ने जिम्बावे के बैटर्स को 114 रन पर रोक भी दिया, लेकिन कप्तान स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर और अनुष्का शर्मा जैसे टॉप ऑर्डर बैटर्स महज 19 रन जोड़कर पवेलियन लौट गये। कप्तान स्मृति मंधाना ने 9, शेफाली वर्मा ने 4, अनुष्का शर्मा ने 4 और हरमनप्रीत कौर ने केवल 1 रन ही बनाया। टीम इंडिया काफी मुश्किल में दिख रही थी। 

दीप्ति शर्मा ने निकी के साथ संभाली पारी
हालांकि, इसके बाद अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने डेब्यूडेंट निकी प्रसाद के साथ मिलकर 82 रन की पार्टनरशिप करके टीम इंडिया को संकट से उबारा। दीप्ति शर्मा ने 37 गेंदों पर 49 रन बनाए, जबकि निकी प्रसाद ने 35 गेंदों पर नाबाद 39 रनों की पारी खेली। 

Tags - INDWvsZIMW T20 MatchNikki PrasadDipti SharmaCricket