द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
जिम्बावे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और हर्षित राणा को भी नहीं चुना गया है। जिन खिलाड़ियों को नहीं चुना गया है, उनमें सबसे हैरान करने वाला नाम संजू सैमसन का है। वैभव सूर्यवंशी को टीम में बरकरार रखा गया है।

किन खिलाड़ियों को टीम में मिली जगह
इंग्लैंड दौरे में शामिल खिलाड़ियों में से कप्तान श्रेयस अय्यर, उपकप्तान तिलक वर्मा, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव और वरुण चक्रवर्ती को जिम्बावे टूर के लिए भी चुना गया है। वहीं टीम में रिंकू सिंह की और हर्ष दुबे की वापसी हुई है। यश ठाकुर, अशोक शर्मा और मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह को पहली बार इंडिया टीम में चुना गया है। जिम्बावे में दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में प्रभसिमरन सिंह रहेंगे।
???? News ????#TeamIndia squad announced for the 3️⃣-match T20I series against Zimbabwe.
— BCCI (@BCCI) July 6, 2026
More Details ▶️ https://t.co/sC19D5eW8y#ZIMvIND pic.twitter.com/ctbM5gFMtY
संजू सैमसन समेत इन्हें मिला आराम
सवाल किया जा रहा है कि क्या आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी पहले मैच में बल्ले से नाकाम रहे संजू सैमसन को ड्रॉप कर दिया गया है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि संजू सैमसन को ड्रॉप नहीं किया गया, बल्कि उनको आराम दिया गया है। अक्षर पटेल, हर्षित शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को भी आराम दिया गया है। प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई को संभवत ड्रॉप किया गया है।