logo

Ranchi : फुटबॉल जगत में परचम लहरा रहीं झारखंड की बेटियां, सैफ चैंपियनशिप के लिए चुनी गईं 6 खिलाड़ी

फुटबॉल जगत में परचम लहरा रहीं झारखंड की बेटियां, सैफ चैंपियनशिप के लिए चुनी गईं 6 खिलाड़ी

रांची: 

फुटबॉल जगत में भारत की बेटियां परचम लहरा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक सैफ अंडर-18 महिला चैंपियनशिप के लिए चुनी गई 23 सदस्यीय भारतीय टीम में झारखंड की 6 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस टीम में अष्टम उऱांव, पूर्णिमा कुमारी, नीतू लिंडा, अनिता कुमारी, अमीषा बाखला और सुनीता मुंडा का चयन किया गया है। 

जमशेदपुर में होगा टूर्नामेंट
बता दें कि इस फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत, नेपाल और बांग्लादेश की टीम हिस्सा ले रही है। टूर्नामेंट का आयोजन 15 से 25 मार्च चक जमशेदपुर में किया जायेगा। कहा जा रहा है कि भारतीय टीम में शामिल सुमति कुमारी को आखिरी समय में चोट लग गई इस वजह से उनका चयन नहीं किया जा सका। बता दें कि जमशेदपुर के जेआरडी कॉम्प्लेक्स में टीम इंडिया कैंप कर रही है। टीम में चुनी गईं सभी खिलाड़ी फिलहाल उसी कैंप में शामिल हैं।

 

प्रतीक्षा लिंडा इंडिया के कैंप में
झारखंड की एक अन्य फुटबॉल खिलाड़ी प्रतीक्षा लिंडा को इंडिया कैंप में शामिल किया गया है। सिमडेगा की रहने वाली प्रतीक्षा लिंडा बहुत जल्द जमशेदपुर में चल रहे कैंप से जुड़ेंगी। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दी। संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी का कहना  है कि खिलाड़ियों की मेहनत ने उनको ये मुकाम दिलाया है।