logo

हर जगह से ब्लॉक हूं... : शिखर धवन को बेटे से बात नहीं करने देती एक्स वाइफ, बर्थडे पर गब्बर ने लिखा इमोशनल पोस्ट

शिखर धवन को बेटे से बात नहीं करने देती एक्स वाइफ, बर्थडे पर गब्बर ने लिखा इमोशनल पोस्ट

द फॉलोअप डेस्क
टीम इंडिया (Indian Team) के विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के बेटे का आज जन्मदिन है। बेटे के जन्मदिन पर गब्बर ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'तुम्हें सामने से देखे हुए एक साल हो गया है, और अब, लगभग तीन महीने से, मुझे हर जगह से ब्लॉक कर दिया गया है। यही कारण है कि मैं तुम्हें मेरे बेटे जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए तस्वीर पोस्ट कर रहा हूं। भले ही मैं आपसे सीधे तौर पर नहीं जुड़ पा रहा हूं, फिर भी मैं टेलीपैथी के जरिए आपसे जुड़ता हूं। मुझे तुम पर बहुत गर्व है, और मैं जानता हूं कि तुम बहुत अच्छा कर रहे हो और अच्छे से बढ़ रहे हो'।


पापा सकारात्मक रहकर मुस्कुराते हुए उस समय का इंतजार कर रहे हैं जब हम दोबारा मिलेंगे
शिखर ने पोस्ट में आगे लिखा है कि पापा हमेशा तुम्हें याद करते हैं और तुमसे बहुत प्यार करते हैं। पापा हमेशा सकारात्मक रहकर मुस्कुराते हुए उस समय का इंतजार कर रहे हैं जब हम ईश्वर की कृपा से दोबारा मिलेंगे। तुम शरारती बनो लेकिन विनाशकारी नहीं, दाता, विनम्र, दयालु, धैर्यवान और मजबूत बनो। भले ही मैं तुम्हें देख नहीं सकता, लेकिन मैं लगभग हर दिन आपको मैसेज लिखता हूं, जिसमें तम्हारी बातें करता हूं, तुम्हारी डेली लाइफ के बारे में पूछता हूं, अपना सबकुछ शेयर करता हूं कि मैं क्या कर रहा हूं और मेरी जिंदगी में क्या नया है। ढेर सारा प्यार बेटे जोरावर....

4 अक्टूबर को हुआ था धवन और आयशा मुखर्जी का तलाक 
गौरतलब है कि धवन और आयशा मुखर्जी का तलाक 4 अक्टूबर को हो चुका है। दिल्ली के एक फैमिली कोर्ट ने धवन को आयशा मुखर्जी से तलाक की मंजूरी दे दी थी। कोर्ट ने माना कि आयशा ने शिखर के साथ मानसिक क्रूरता की। हालांकि, कोर्ट ने बेटे की कस्टडी पर फैसला नहीं दिया था। कोर्ट ने कहा था, धवन, भारत और ऑस्ट्रेलिया में बेटे के साथ जरूरी वक्त बिता सकते हैं। उससे वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं।