logo

एशियन गेम्स-2026 के सेलेक्शन ट्रायल्स में शामिल हुईं ओलंपियन विनेश फोगाट

a6213.jpg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

ओलंपियन रेसलर विनेश फोगाट एशियन गेम्स-2026 के सेलेक्शन ट्रायल्स में शामिल  हुईं। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें  सेलेक्शन ट्रायल्स में शामिल होने की अनुमति दी थी। गौरतलब है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सेलेक्शन  ट्रायल्स  का आयोजन किया जा रहा है। स्टेडियम के बाहर वूमेन सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को पहले ही ट्रायल्स  में  भाग लेने की इजाजत दी थी, लेकिन इस फैसले के खिलाफ भारतीय कुश्ती महासंघ ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में क्या कहा
सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच में मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विनेश फोगाट का मामला अन्य खिलाड़ियों से अलग है। उन्होंने देश को कई मौकों पर गौरवान्वित किया है। कोर्ट ने कहा कि, अगर कोई और खिलाड़ी होता तो मामला अलग होता।  इस बीच कोर्ट ने खेल के मामलों में बार-बार न्यायिक हस्तक्षेप की मांग पर चिंता जताई। जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि आप शानदार रेसलर हैं। आपने देश को गर्व महसूस कराया है, लेकिन देश पहले  है। हाईकोर्ट पूरे शेड्यूल को बाधित नहीं कर सकता है। 

दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के तरीके पर भी सवाल उठाया। कोर्ट ने कहा कि खेल प्रशासन में इस तरह तेजी से हस्तक्षेप करने से पूरे सिस्टम और शेड्यूल पर असर पड़ सकता है। दरअसल, पिछले हफ्ते दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि मातृत्व किसी खिलाड़ी के करियर में अक्षम्यता या बाहर करने का आधार नहीं बनाया जा सकता है। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ को यह निर्देश दिया था कि विनेश फोगाट को ट्रायल्स में हिस्सा लेने दिया जाए। अब सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल विनेश को राहत देते हुए ट्रायल्स में खेलने की मंजूरी दी है। 

Tags - Vinesh PhogatAsian Games Selection TrialsSportsSupreme CourtWFI