logo

झारखंड T20 प्रीमियर लीग : आज जमशेदपुर में लगेगी क्रिकटरों की बोली, ईशान किशन समेत 264 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

JT20.jpg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

झारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का रोमांच शनिवार को नीलामी के साथ शुरू होगा। जमशेदपुर में दोपहर 1 बजे से होने वाली इस ऑक्शन में छह फ्रेंचाइजी कुल 264 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। क्रिकेट प्रेमियों की नजर इस बात पर रहेगी कि कौन-सा खिलाड़ी सबसे महंगा बिकता है और किस टीम में जगह बनाता है। 

सात खिलाड़ियों को आइकन प्लेयर का दर्जा 
नीलामी के लिए सात खिलाड़ियों को आइकन प्लेयर का दर्जा दिया गया है। इनमें भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के अलावा रॉबिन मिंज, कुमार कुशाग्र, उत्कर्ष सिंह, अनुकूल रॉय, सुशांत मिश्रा और विराट सिंह शामिल हैं। इन सभी का बेस प्राइस 4 लाख रुपये रखा गया है।

मार्की प्लेयर श्रेणी में सबसे ज्यादा खिलाड़ी रांची से 
वहीं, 21 खिलाड़ियों को मार्की प्लेयर श्रेणी में रखा गया है, जिनका आधार मूल्य 2 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। इस सूची में अधिकांश रणजी क्रिकेटर शामिल हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा नौ खिलाड़ी रांची से हैं। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की इस महत्वाकांक्षी लीग से राज्य के युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलने की उम्मीद है। अब सबकी निगाहें ऑक्शन टेबल पर टिकी हैं जहां खिलाड़ियों की किस्मत और टीमों की रणनीति दोनों का फैसला होगा।

Tags - Jharkhand T20 Premier LeagueJharkhand CricketIshan KishanJharkhand T20 AuctionCricket Players AuctionJharkhand Sports NewsT20 Cricket LeagueIndian Domestic CricketCricket Auction 2026Jharkhand T20 Players List