logo

राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता चैंपियनशिप में झारखंड को पहला स्थान, राज्य को मिला बेस्ट स्ट्रेट आफ योगा अवार्ड

sport5.jpg

खेल डेस्क 
योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा पहली राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता चैंपियनशिप महर्षि महेश रामायण विश्वविद्यालय, अयोध्या में आयोजित की गयी। इसमें झारखंड का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। इस प्रतियोगिता में 22 राज्यों से 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें झारखंड राज्य को बेस्ट् स्ट्रेट आफ योगा अवार्ड से नवाजा गया। पुरुष वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब एस मुखर्जी और महिला वर्ग में आकांक्षा कुमारी सिंह रन रनर-अप रहीं। साथ ही आकांक्षा कुमारी सिंह, मिस योग इंडिया इवेंट में भी झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए रनर-अप का खिताब जीतने में सफल रहीं। नंद दुलाल दत्ता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। सुशीत बनर्जी को गेस्ट् ऑफ ऑनर अवार्ड से सम्मानित किया गया। सीमा राय और टुमपा दत्ता को बेस्ट कोच खिताब से सम्मानित किया।


मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की सूची इस पकार है- 
ग्रुप 'ए' (महिला/पुरुष वर्ग) रूपश्री शर्मा स्वर्ण पदक।
शानवी साव- रजत पदक, अमन कुमार पांडेय: कांस्य पदक
ग्रुप 'बी' (महिला/पुरुष वर्ग):-
संचित राय- स्वर्ण पदक, एस मुखर्जी रजत पदक, अनीश भगत कांस्य पदक
ग्रुप 'सी' (महिला/पुरुष वर्ग):-
अनमोल यादव स्वर्ण पदक, पायल कर्मकार रजत पदक
ग्रुप 'डी' (महिला/पुरुष वर्ग):-
आकांक्षा कुमारी सिंह-स्वर्ण पदक, आशा रानी रजत पदक, निधि कुमारी- कांस्य पदक, रौशन कुमार कांस्य पदक
आर्टिस्टिक सौलो :- पायल कर्मकार स्वर्ण पदक, संचिता राय स्वर्ण पदक, अनीश भगत कांस्य पदक, निधि कुमारी कांस्य पदक
आर्टिस्टिक पेयर: अभ्रदीप दत्ता तथा राहुल कुमार महतो स्वर्ण पदक, संचिता राय तथा पायल कर्मकार रजत पदक, रोशन कुमार, अभिषेक कुमार चौधरी को स्वर्ण पदक। 
झारखंड की इस कामयाबी पर झारखंड राज्य योग एसोसिएशन और योगा जीनीअस के सभी सदशयों ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। 


 

Tags - National Yogasana Championship Best State of Yoga Award Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive