logo

ईशान किशन की बहन ने बताया, वर्ल्ड कप से पहले परिवार ने क्या वादा लिया?

ईशान किशन की बहन ने बताया, वर्ल्ड कप से पहले परिवार ने क्या वादा लिया?

द फॉलोअप डेस्क
विश्वकप 2023 में टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ़ अच्छी बैटिंग की है। उन्होंने 47 गेंद में 47 रन बनाया। मैच के बाद ईशान की बहन काफी खुश नजर आई। उन्होंने ईशान की बैटिंग की जमकर तारीफ की। साथ ही बताया कि वर्ल्ड कप से पहले परिवार ने उनसे क्या वादा लिया। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार ने उनसे उनसे वर्ल्ड कप जीत कर ही घर लाने का वादा लिया है। उसके इस सफर में हम सब उसके साथ है उसके सपोर्ट में हैं। हमने  उससे कहा कि तुम हर गेम में अपना बेस्ट दो। 


रिजर्व बल्लेबाज के तौर पर भारतीय टीम में हुए थे शामिल 
बता दें कि शुभमन गिल डेंगू के कारण वर्ल्ड कप के पहले दो मैचों से बाहर रहे। ऐसे में किशन टॉप ऑर्डर में उनकी जगह रोहित शर्मा के साथ खेलते नजर आए। पहले मैच में तो ईशान अपने बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने शानदार कमबैक किया। उन्होंने 47 गेंद में47 रन की पारी खेली। बता दें कि ईशान किशन को वर्ल्ड कप टीम में रिजर्व सलामी बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया गया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N