द फॉलोअप डेस्क
आईपीएल की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल के 19वें सीजन से पहले नया मालिक मिल गया है। भारत में जन्मे अमेरिका के बिजनेसमैन काल सोमानी के नेतृत्व वाले ग्रुप ने टीम खरीद ली है। यह डील करीब 1.63 बिलियन डॉलर में फाइनल हुई है। यह आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी डील बन गई है। पहली बार कोई आईपीएल टीम 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा में बिकी है।
2008 में टीम की कीमत सिर्फ 67 मिलियन डॉलर थी, जो अब करीब 24 गुना बढ़ गई है। इस कंसोर्टियम को अमेरिकी कारोबारी रॉब वाल्टन का भी सपोर्ट है। पहले टीम को मनोज बदाले और उनके पार्टनर्स चला रहे थे।