logo

INDvsPak : भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का किया फैसला, शुभमन गिल की टीम में हुई वापसी

ind_pak.jpg

द फॉलोअप डेस्क
वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है। मैच दोपहर 2 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसमें रोहित आर्मी जीत की उम्मीद से मैदान में उतरेगी। वहीं बात टॉस की करे तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं बता दें कि भारतीय टीम में ओपनर शुभमन गिल की वापसी हो गई है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से 2 दिन पहले डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें आराम करने दिया गया था। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ​​​​​​श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N

Trending Now