logo

तलाक लेंगे हार्दिक-नताशा, इंस्टाग्राम  पर पोस्ट कर लिखा- हमने साथ मिलकर बहुत कोशिश की...

तलाक लेंगे हार्दिक-नताशा, इंस्टाग्राम  पर पोस्ट कर लिखा- हमने साथ मिलकर बहुत कोशिश की...

द फॉलोअप डेस्क
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक ले रहे हैं। दोनों ने अपने  इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। बीती रात हार्दिक और नतााशा ने सोशल मीडिया पर आकर आम सहमति से अलग होने का ऐलान कर दिया। हालांकि दोनों बेटे अगस्त्य को एक साथ हर खुशी देने की कोशिश करेंगे। बता दें कि दोनों के तलाक की खबरें लंबे समय से चल रही थी।

 
क्या लिखा दोनों ने...
हार्दिक और नताशा ने अपने  इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा कि 4 साल साथ रहने के बाद नताशा और मैंने मिलकर अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर बहुत कोशिश की और सब कुछ लगा दिया। अब हमें लगता है कि अलग होने में ही हम दोनों की भलाई है। जीवन के हर सुख-दुख में साथ चलने के बाद, कई खुशियों को आपस में बांटने के बाद हमारे लिए यह फैसला काफी कठिन रहा है, हमारा एक बेटा अगस्त्या है, जिसके पालने की हम दोनों जिम्मेदारी उठाएंगे, बच्चे के लिए हम इतना तो कर ही सकते हैं, इस संवेदनशीन और कठिन समय में हमें आपका साथ चाहिए और कृप्या आप हमारी निजता का ध्यान रखें।'


तलाक की खबरें कई दिनों से आ रही थीं
गौरतलब है कि हार्दिक और नताशा के बीच तलाक की खबरें कई दिनों से आ रही थीं। नताशा ने टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के बावजूद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भी पोस्ट नहीं की थी। उन्होंने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट की थी, जिसमें एक सूटकेस और घर की तस्वीर थी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने घर सर्बिया जाने की ओर इशारा किया था।

Tags - SportsSports newsHardik PandyaNatasha StankovicInstagramInstagram post