जालंधर:
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Former Cricketer Harbhajan Singh) ने पंजाब से राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए नामांकन दाखिल किया। हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने राज्यसभा के लिए नामित किया है। गौरतलब है कि पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) का करीबी माना जाता है। पंजाब में आप की जीत पर हरभजन सिंह ने भगवंत मान को बधाई दी।
'ਆਪ' ਵੱਲੋਂ @harbhajan_singh (ਸਾਬਕਾ ਕ੍ਰਿਕਟਰ) ਨੇ ਰਾਜ ਸਭਾ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਵੱਜੋਂ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖ਼ਲ ਕੀਤਾ pic.twitter.com/AecLEMKSPF
— AAP Punjab (@AAPPunjab) March 21, 2022
हरभजन सिंह ने मीडिया से क्या कहा!
हरभजन सिंह नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए। हरभजन सिंह ने कहा कि मेरा ध्यान खेलों के विकास औऱ पंजाब (Punjab) के युवाओं को खेलों से जोड़ने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश को ओलंपिक (Olympic) में 200 पदक जीतना चाहिए। हरभजन सिंह ने कहा कि खेल के विकास के लिए जो बन पड़ेगा, मैं वो सब करूंगा।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया है संन्यास
गौरतलब है कि हाल ही में हरभजन सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास लिया है। जालंधर में जन्मे हरभजन सिंह ने लंबे समय तक क्रिकेट खेला है। वो इंडियन प्रीमियर लीग में भी मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राईडर्स के लिए क्रिकेट खेला है।

पंजाब में खेलों के विकास पर ध्यान दूंगा!
हरभजन सिंह ने कहा कि पंजाब का चाहे जो भी मुद्दा हो, वे उसे राज्यसभा में रखेंगे। सार्वजनिक मंच पर अपनी बात कहेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे वो मसला खेल का हो या फिर किसी अन्य विषय का, वे हमेशा उन्हें प्राथमिकता से उठाएंगे।