द फॉलोअप डेस्क:
चोट की वजह से आईपीएल में नहीं खेल रहे कैप्टन कूल धौनी आज शूटिंग प्रैक्टिस करते नजर आए। तस्वीरें चेन्नई की है, जहां धौनी ने एनएसजी शूटिंग रेंज में जवानों के साथ हथियारों पर हाथ आजमाया। आईपीएल के बीच खाली समय में धौनी एनएसजी कमांडोज के बीच पहुंचे और शूटिंग रेंज में अलग-अलग हथियारों के साथ प्रैक्टिस की। गौरतलब है कि धौनी को क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन, टेनिस और शूटिंग जैसे खेलों से भी काफी प्यार है। स्कूली दिनों में धौनी पहले फुटबॉल खेला करते थे।
Cricket legend MS Dhoni was spotted at the NSG shooting range in Chennai, reportedly taking part in shooting practice — once again showcasing his passion beyond cricket. ????????????
— RB. (@KailashVashi) May 17, 2026
Known for his love of firearms training and adventure sports, Captain Cool looked completely at ease at… pic.twitter.com/YwnYTy7yTY
धौनी को टेरिटोरियल आर्मी में मानद उपाधि
धौनी को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि भी मिली हुई है। और यह पहली बार नहीं है जब कैप्टन कूल ने शूटिंग में हाथ आजमाया हो। वह रांची में भी कई बार राइफल और पिस्टल पर हाथ आजमाते नजर आये हैं। इसी कैंप के दूसरे वीडियो में धौनी एनएसजी कमांडोज के साथ संवाद करते नजर आ रहे हैं। वह जवानों से पूछते भी हैं कि मैं फिट लग रहा हूं ना। गौरतलब है कि चोट की वजह से धौनी ने इस सीजन में सीएसके के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला है। हालांकि, वह प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेते हैं।

इस सीजन कोई मैच नहीं खेले हैं धौनी
गौरतलब है कि धौनी को सीजन की शुरुआत में ही इंजरी हो गई थी। उन्होंने इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला है। वह मैच के दौरान स्टेडियम भी नहीं आते। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि 18 मई को धौनी अपना फेयरवेल मैच खेलेंगे। हालांकि, इसकी संभावना कम ही लगती है क्योंकि प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए सीएसके को गुजरात और हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले जीतने ही होंगे और ऐसे में टीम मैनेजमेंट और खुद धौनी शायद ही प्लेइंग 11 में छेड़छाड़ करना चाहेंगे।