द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
वैभव सूर्यवंशी के अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू की चर्चा लगातार हो रही है। आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज में वैभव को पदार्पण का मौका नहीं मिला। अब इंग्लैंड सीरीज में भी यही सवाल है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह दी जाएगी। 1 जुलाई को 5 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले की पूर्व संध्या पर प्रेस-कांफ्रेंस में कप्तान श्रेयस अय्यर ने संकेत दिए कि टीम इंडिया 15 साल के वैभव के अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू में जल्दीबाजी नहीं की। उनका मानना है कि सीनियर खिलाड़ियों को लगातार मौका दिया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एकाध मैच में बल्लेबाजी में नाकाम रहने वाले वरीय खिलाड़ियों को बैक किया जाएगा।
???? NOT EMBARRASSING, BUT DEPRESSING - IYER ON IRELAND DEFEAT????
— Sam (@cricsam02) June 30, 2026
Shreyas Iyer said????️: The loss to Ireland was depressing, not embarrassing. He credited Ireland for outplaying them, admitted his team misread the conditions, and said they learned valuable lessons ahead of the… pic.twitter.com/ObUOXWCYne
सीनियर खिलाड़ियों को बैक करेंगे कप्तान
श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम में प्रत्येक खिलाड़ी ने व्यक्तिगत तौर पर टीम के लिए परफॉर्म किया है। उन्होंने कहा कि केवल एक ही खिलाड़ी ने परफॉर्म नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बतौर कप्तान मेरी जिम्मेदारी है कि मैं प्रत्येक खिलाड़ी को पर्याप्त मौके और सुरक्षा का भाव दूं, ताकि वे टूर्नामेंट में टीम के लिए योगदान दे सकें। कप्तान ने कहा कि पर्याप्त मौके मिलने से कुछ मैचों में नाकाम रहे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास नहीं गिरता, जिसका फायदा आखिरकार टीम को ही मिलता है। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने भारत को पिछला टी20 वर्ल्ड खिलाया है, उन्हें आईडिया है कि टी20 क्रिकेट में कैसे अप्रोच की जाती है। वे लगातार इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के स्तंभ हैं तो उनको बैक करना जरूरी है।
इसका मतलब यह हुआ कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे या अक्षर पटेल में से किसी को भी वैभव का डेब्यू कराने के लिए ड्रॉप नहीं किया जायेगा।

आईपीएल में वैभव ने बनाए थे सर्वाधिक रन
गौरतलब है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के अलावा एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम में जगह दी है। यदि उन्हें डेब्यू कराया जाता तो वह सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा को पछाड़कर भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे।
वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में 776 रन बनाकर ऑरेंज कप जीता। वह, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, मोस्ट सिक्सेज ऑफ द सीजन और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का खिताब भी जीते। उन्होंने क्रिस गेल के एक सीजन में सर्वाधिक 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 72 छक्के लगाए।