द फॉलोअप डेस्क:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धर्मशाला में पंजाब किंग्स को 23 से रन से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। विराट कोहली ने 58 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 73 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 25 गेंदों पर 45 रन बनाकर आरसीबी को तेज शुरुआत दिलाई। आखिरी में टिम डेविड ने महज 12 गेंदों पर 28 रन की पारी खेलकर बेंगलुरु का स्कोर 220 रन के पार पहुंचा दिया। पंजाब किंग्स की यह लगातार छठी हार है।
The ???????????????????? ???????????????????????????? is ON! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
Reigning champions @RCBTweets become the 1⃣st team to enter the #TATAIPL 2026 Playoffs ???? ❤️
Scorecard ▶️ https://t.co/3u5qL0Zn75#KhelBindaas | #PBKSvRCB pic.twitter.com/1XAjPzeHnV
पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग की थी
गौरतलब है कि पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर आरबीसी को बैटिंग का न्योता दिया था। मौके को भुनाते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे पंजाब किंग्स के बल्लेबाज निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन ही बना सके। बेंगलुरु के 18 प्वॉइंट हैं और वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
पंजाब की शुरुआत काफी खराब रही
222 रन चेज करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत काफी खराब रही। उसने पहले 19 रन बनाने में ही 3 विकेट गंवा दिया। शशांक सिंह ने अर्धशतक लगाया, लेकिन यह जीत के लिए नाकाफी था। कूपर कोनोली, मार्कस स्टोयनिस ने भी संघर्ष किया लेकिन इससे जीत नहीं आई। शशांक सिंह ने 27 गेंदों में 56 रन की पारी खेली।
भुवनेश्वर कुमार का शानदार प्रदर्शन
पंजाब किंग्स को भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआती झटका दिया। रसिख सलाम ने 3 विकेट लिए। जोश हेजलववुड, सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड को 1-1 विकेट मिला। पंजाब के लिए हरब्रीत बरार ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला। गौरतलब है कि इस मैच में आरसीबी के लिए रजत पाटीदार की जगह जितेश शर्मा ने बेंगलुरु की कप्तानी की।