logo

JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

jsca99.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) को आज नया नेतृत्व मिल गया है। अजय नाथ शाहदेव को JSCA का नया अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही संगठन में बदलाव की बयार साफ़ नजर आई। अजय नाथ शाहदेव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी अंतर से हराकर यह पद हासिल किया। उनके जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए और मिठाइयाँ बांटी गईं।

इस चुनाव में अन्य प्रमुख पदों पर भी नए चेहरों ने जीत दर्ज की है :

सचिव : सौरभ तिवारी

उपाध्यक्ष : संजय पांडेय

संयुक्त सचिव : शहबाज़ नदीम

कोषाध्यक्ष : अमिताभ घोष

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और अनुभवी स्पिनर शहबाज़ नदीम जैसे खिलाड़ियों का संघ के प्रशासनिक ढांचे में शामिल होना क्रिकेट प्रेमियों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। इससे उम्मीद की जा रही है कि संघ अब खिलाड़ियों की ज़रूरतों को बेहतर तरीके से समझेगा और खेल भावना को प्राथमिकता देगा।

Tags - jscajharkhand state cricket associationjsca president jsca election