जामताड़ा:
Jamtara News: जामताड़ा थाना क्षेत्र के साइडिंग रोड बाईपास स्थित महावीर नगर मोहल्ले में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना (Theft Incident) को अंजाम दिया है। फाइनेंसकर्मी (Finance Employee) अर्नब साधु के बंद घर से चोरों ने 50 हजार रुपये नकद और करीब 13.5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण (Gold and Silver Jewellery) पर हाथ साफ कर दिया। दुर्गा पूजा के अवसर पर परिवार अपने पैतृक गांव (Ancestral Village) गया हुआ था। महज सात घंटे के भीतर हुई इस चोरी की वारदात (Burglary) से इलाके में सनसनी फैल गई है।

परिवार के गांव जाने के बाद बंद घर को बनाया निशाना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्नब साधु 17 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड स्थित धसनिया गांव गए थे। घर की देखरेख के लिए दो केयरटेकर रखे गए थे। घटना की रात 21 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के कारण शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक शहर की बिजली आपूर्ति बंद थी। इसी दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।'
.jpeg)
केयरटेकर के लौटने पर टूटी मिली चारदीवारी
केयरटेकर मनोज सिंह ने बताया कि वह शाम करीब 6 बजे घर में दीया-बाती दिखाने के बाद खाना खाने अपने घर चले गए थे। रात करीब 11 बजे जब वह वापस लौटे, तो घर की चारदीवारी टूटी हुई मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत मकान मालिक को घटना की सूचना दी। गुरुवार सुबह मकान मालिक के घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे हुए मिले। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
.jpeg)
50 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी
पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर 50 हजार रुपये नकद, करीब 80 ग्राम सोने के आभूषण और लगभग 200 ग्राम चांदी के जेवरात ले गए हैं। चोरी गए सोने के आभूषणों में तीन चेन, पांच अंगूठियां, हाथ की दो बालियां, कान के दो झुमके और कान की आठ बालियां शामिल हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 13.5 लाख रुपये बताई गई है। परिवार की वर्षों की जमा-पूंजी चोरी होने से घर की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
.jpeg)
पुलिस ने शुरू की जांच, गश्ती पर उठे सवाल
घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है। हालांकि, कुछ दिन पहले शहर में एक पुलिस एएसआई के घर भी इसी तरह लाखों रुपये की चोरी हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने शहर में पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।