logo

पत्नी के सामने बड़ा भाई करता था गंदी हरकतें, छोटे भाई ने कर दी हत्या

पत्नी के सामने बड़ा भाई करता था गंदी हरकतें, छोटे भाई ने कर दी हत्या
द फॉलोअप टीम, भटिंडा:

भटिंडा जिले के गांव घुद्दा में एक 30 वर्षीय  गुरप्रीत सिंह की हत्याकांड का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले को नंदगढ़ पुलिस ने ट्रेस किया है। गुरप्रीत का कातिल उसका छोटा भाई बलजिंदर सिंह ही निकला। पुलिस ने बलजिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस को बताया कि उसका भाई उसकी पत्नी के सामने अश्लील हरकतें करता था इसलिए हत्या कर दी। 

15 अप्रैल को मिली थी लाश
15 अप्रैल को गुरप्रीत सिंह की लाश श्मशान घाट के पास मिली थी। गुरप्रीत सिंह का सिर व मुंह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था। उसकी तेजधार हथियार से हत्या की गई थी। पुलिस ने पिता के बयानों के पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। जांच में गुरप्रीत सिंह के छोटे भाई बलजिंदर सिंह को शामिल किया तो पूछताछ के बाद उसने जुर्म कबूल कर लिया।