द फॉलोअप टीम, छपरा:
छपरा (Chhapra) जिले से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहाँ एक युवक दर्द भरे गीत "मैं दुनिया तेरी छोड़ चला, जरा सूरत तो दिखला जाना" सुनते सुनते फंदे पर झूल गया। युवक ने केरल( Kerala) में आत्महत्या की है। युवक ने दर्द भरे गाने को सुनते हुए एक वीडियो (Video) भी बनाया और अपने दोस्तों को भेजा। इस युवक ने सुसाइड नोट (Suicide note) में साफ तौर पर लिखा है कि मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या (Suicide) कर रहा हूं। अन्य किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया जाए। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मृतक की पहचान विश्वजीत कुमार के रूप में की गयी है।
बेडशीट से फंदा बनाकर की आत्महत्या
युवक छपरा जिले के दरियापुर थाना अंतर्गत मगरपाल पंचायत के दरवेशा सिकन्दर गांव का निवासी था। लेकिन तमिलनाडु में परिवार के साथ रहता था। विश्वजीत के दो भाई और तीन बहनें हैं, जिसमें एक बहन की शादी हो चुकी है। उसने पिछले वर्ष विश्वजीत ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। विश्वजीत ने बेडशीट का फंदा बनाकर कमरे में अपनी जान दी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।