logo

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने तीर और गुलेल से किया हमला, पैदल भागना पड़ा

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने तीर और गुलेल से किया हमला, पैदल भागना पड़ा
द फॉलोअप टीम, साहिबगंज:

रंका थाना क्षेत्र के तिलभिट्ठा गांव में मंगलवार देर रात पुलिस पर हमला किया गया। खबर है कि ग्रामीणों ने पुलिस पर तीरों से हमला किया। बताया जा रहा है कि पुलिस एक आरोपी को पकड़ने गई थी। जैसे ही ग्रामीणों ने पुलिस को देखा तीर व गुलेल से हमला करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की आक्रामकता देख पुलिसकर्मियों को वाहन छोड़कर भागना पड़ा। पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया। 

गांव से पैदल ही भागे पुलिसकर्मी
पुलिस को अपना वाहन छोड़कर पैदल ही भागने पर विवश होना पड़ा। कई पुलिसकर्मी  हमले में घायल भी हुए है। पुलिस के आने की सूचना पर ग्रामीणों ने पत्थर रखकर सड़क जाम कर दिया था। ग्रामीण पहले से ही हमले के लिए तैयार थे। जैसे ही पुलिस पहुंची लोगों ने तीर और गुलेल से हमला करना शुरू किया।