द फॉलोअप टीम, मुंबई :
बॉलीवुड के हार्ट थ्रोब कहे जाने वाले विक्की कौशल ने अपनी नई फिल्म की झलक दर्शकों को दिखाई है। मेघना गुलजार की इस फिल्म में विक्की कौशल भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते नजर आएंगे। शनिवार को मानेकशॉ की जयंती के अवसर पर विक्की ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी और साथ ही बायोपिक के टाइटल की घोषणा भी की। सैम मानेकशॉ के बायोपिक का टाइटल सैम बहादुर रखा गया है। सैम बहादुर के नाम से लोकप्रिय सैम मानेकशॉ का जन्म 3 अप्रैल, 1914 को हुआ था।
कौन थे सैम मानेकशॉ
बता दें कि सैम मानेकशॉ भारत के पहले फील्ड मार्शल थे। मानेकशॉ साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युध्द के समय भारतीय सेना के आर्मी स्टाफ के चीफ थे। जहां से उन्हें फील्ड मार्शल की रैंक के लिए प्रमोट किया गया और वह भारत के पहले फील्ड मार्शल बने थे। विश्व केमानचित्र पर बंगलादेश नामक देश के उदय में इनकी बड़ी भूमिका रही।