logo

सिलेंडर ब्लास्ट में मां-बेटे की मौत, फ्लैट का दरवाजा बंद होने से हुआ हादसा

7554news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, दानापुर:

दानापुर के आरपीएस मोड़ के पास एक अपार्टमेंट में आग लग गयी। घटना में मां-बेटे की झुलसकर मौत हो गई। घर मे 2 सिलेंडर ब्लास्ट हुए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सबने फ्लैट के रूम का ताला तोड़ने की काफी कोशिश की लेकिन ताला टूट नहीं पाया। घटना की सूचना फायर ऑफिस में दी गयी। 

दमकल की गाड़ियां पहुंची
सूचना मिलने पर दानापुर एम्स (AIIMS) सहित फायर ऑफिस की आधा दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग में झुलसे  मां और बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। आग बबन शर्मा के घर मे लगी है। हादसे में बबन शर्मा की बेटी 35 वर्षीय प्रियंका  और 12 वर्षीय नाती यज्ञ  की मौत हुई है। 

कारणों की पड़ताल जारी है
सोमवार की सुबह बबन शर्मा की पत्नी सुबह फूल लेने के लिए घर से निकली थी। बाहर से दरवाजा बंद कर गई थी। उसी वक़्त घर मे आग लग गई। उस वक्त प्रियंका और यज्ञ घर में ही था। दोनों ने निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन बाहर से दरवाजा बंद होने के कारण वे नहीं निकल पाये। आग कैसे लगी, इसका पता लगाया जा रहा है।