logo

अरगोड़ा से पशु तस्कर गिरफ्तार, वाहन पर लदे मवेशियों को कराया मुक्त

6161news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
अरगोड़ा थाने के पुराने चौक के समीप लोगों ने पशु तस्करी करने वाले गिरोह की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशु तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। दो वाहनों पर लदे मवेशियों को मुक्त करवाया।  मुक्त कराये गए सभी पशु गोवंशीय हैं। पशुओं को गोशाला भेजने की तैयारी की जा रही है। 

ये भी पढ़ें......

दोनों तस्कर लोहरदगा के निवासी हैं 
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मवेशी लदे दो वाहनों को भी जब्त कर किया है।  जिन दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है वे लोहरदगा के कुडू के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस इन दोनों से  गिरोह से संबंधित पूछताछ कर रही है।