logo

पारा टीचर्स के स्थायीकरण और वेतनमान पर बड़ा फैसला संभव, शिक्षा मंत्री की बैठक आज

14700news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

आज पारा शिक्षकों के भविष्य का फैसला हो सकता है। पारा शिक्षकों के स्थायीकरण और वेतनमान निर्धारण पर आज हड़ा निर्णय लेने की उम्मीद है।  शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की अध्यक्षता में आज की बैठक होनी है। बैठक शाम चार बजे होगी। गौरतलब है कि अगर पारा शिक्षकों के हक में फैसला नही लिया गया तो 15 नवंबर से राजधानी रांची में महाजुटान की चेतावनी शिक्षकों ने दी है।

18 अगस्त को हुई थी बैठक 
गौरतलब है कि दो महिने पहले 18 अगस्त को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ पारा शिक्षक संघ की बैठक हुई थी।  जिसमें कहा गया था कि एक हफ्ते के अंदर नयी नियुक्ति नियमावली का प्रारूप तैयार हो जायेगा। इसमें नियुक्ति प्रारूप तय करने के लिए कमिटी बनी थी। जिसमें प्राथमिक शिक्षा निदेशक भी शामिल थे। उनके स्थानांतरण के बाद प्रक्रिया रूक गयी । पिछले हफ्ते तैयार नियमावली का प्रारूप शिक्षा मंत्री को दिया गया था। इसी नियमावली पर आज फैसले की उम्मीद है। 

15 नंवबर को करेंगे कूच
बैठक में भाग लेने के लिए पारा शिक्षकों के शिष्टमंडल को बुलाया जा सकता है। हालांकि अभी उन्हें पत्र नहीं भेजा गया है। गौरतलब है कि पारा शिक्षकों ने 14 नवंबर तक सेवा नियमितीकरण संबंधी नियमावली पर अंतिम निर्णय लेने की अपील की है। कहा है कि ऐसा नहीं होने पर ये 15 नवंबर को सभी पारा शिक्षक रांची कूच करेंगे। 

पिछले साल  लंग्स ट्रांसप्लांट  हुआ था 
बता दें कि पिछले साल ही शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना की चपेट में आ गये थे।  हालत बेहद गंभीर होने पर उन्हे चेन्नई के एमजीएम अस्पताल ट्रांसफर किया गया था। जहां पिछले साल उनका लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया था। कई महिनों बाद ईलाज कराकर वह रांची वापस लौटे थे, तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था।