logo

एटीएम से पैसा निकालना होगा महंगा, जानिए! 1 अगस्त से होने वाले बदलावों से कैसे होगी जेब ढीली

11370news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

एक अगस्त से देशभर में कई बदलाव होंगे। इनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। अब 1 अगस्त से बैंक से होने वाले लेन-देन रविवार और छुट्टियों के दिन भी होने संभव हो पाएंगे। अब ATM से पैसे निकालने के लिए आपको ज्यादा शुल्क देना होगा। आइए ऐसे ही कुछ  बदलावों की बात करते हैं। आपको बताएंगे कि ये बदलाव आपके लिए क्यों मुश्किल होने वाला है। 

बैंक छुट्टी दिन भी मिलेगी सैलरी और पेंशन
RBI ने नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस सिस्टम को सातों दिन चालू रखने का निर्णय किया है। यानी अब सैलरी के लिए शनिवार और रविवार के गुजरने का इंतजार नहीं करना होगा। वहीं छुट्टी वाले दिन भी आपके अकाउंट से किस्त भी कटेगी। यानी 1 अगस्त से सैलरी, पेंशन और EMI पेमेंट जैसे जरूरी ट्रांजैक्शंस के लिए वीकेंड खत्म होने का का इंतजार नहीं करना होगा ।

ICICI में हो रहे ये बदलाव
ICICI से पैसा निकालने, जमा करने और चेक बुक के चार्ज सहित कई नियमों में बदलाव होने वाला है। चेक से आप केवल 4 बार ही फ्री नकद लेन-देन कर पाएंगे। चार बार से ज्यादा जमा करने या निकालने पर हर बार 150 रुपए शुल्क लगेगा। वहीं ATM से 6 मेट्रो शहरों में महीने में 3 बार फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। जबकि दूसरे शहरों में 5 ट्रांजैक्शन फ्री हैं। इसके अलावा कोई भी ट्रांजैक्शन करने पर शुल्क कटेगा। मेट्रो शहरों में 20 रुपए और दूसरे शहरों में 8.50 रुपए हर ट्रांजैक्शन पर देना होगा।

 

एटीएम हुआ महंगा
ATM की इंटरचेंज फीस 15 रुपए से बढ़ाकर 17 रुपए 1 अगस्त से कर दी जाएगी। वहीं नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर भी शुल्क 5 रुपए से बढ़ाकर 6 रुपए कर दिया जाएगा। हर बैंक ने नि:शुल्क ट्रांजैक्शन की सीमा तय की हुई है। उससे ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर ग्राहकों से शुल्क ली जाती है। इसी को इंटरचेंज फीस कहते हैं।

 

IPPB की डोर स्टेप बैंकिंग में क्या होंगे बदलाव
इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक की डोर स्टेप बैंकिंग सुविधा के लिए अब शुल्क देना होगा। हर बार डोर स्टेप बैंकिंग सुविधा के लिए 20 रुपए के साथ GST भी देना होगा। जबकि अब तक इस बैंकिंग सुविधा के लिए कोई चार्ज नहीं था। साथ ही किसी ग्राहक को पैसे ट्रांसफर करने के लिए भी 20 रुपए के साथ GST देना होगा।