logo

जरूरी खबर : फिर बढ़ सकती हैं रसोई गैस की कीमतें, सब्सिडी भी हो सकती है बंद 

जरूरी खबर : फिर बढ़ सकती हैं रसोई गैस की कीमतें, सब्सिडी भी हो सकती है बंद 

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

महंगाई अपने चरम पर है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं रसोई गैस के दाम भी बढे हैं और इसमें अब और इजाफा हो सकता है। आपको रसोई गैस के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। रसोई गैस की कीमतें एक हजार का आंकडा पार कर सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अगर कच्चे तेल और गैस की कीमत बढ़ती है, तो रसोई गैस भी मंहगी होगी। इसके साथ सरकार रसोई गैस सब्सिडी भी खत्म हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक सब्सिडी सिर्फ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगी। वहीं, सरकार के आंतरिक सर्वे में यह बात मानी गई है कि उपभोक्ता एक हजार रुपए का सिलेंडर खरीद सकते हैं। मंत्रालय ने अभी तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं किया है। पर जल्द ही सरकार इन बारे में कोई निर्णय कर सकती है। 

कच्चे तेल की कीमत बढ़ रही है 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं। पिछले दस दिनों में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं। अगस्त में कच्चे तेल के दाम 74.22 डॉलर प्रति बैरल थे वहीं सितंबर में कच्चे तेल के दाम 75 डॉलर पार सकते हैं। माना जा रहा है कि अगर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि का रुझान इसी तरह जारी रहता है, तो इसका असर तेल की कीमतों पर होगा। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ सकते हैं।

इनको मिल रही सब्सिडी

इस साल एक जनवरी के बाद राजधानी दिल्ली में रसोई गैस की कीमत 190.50 रुपए बढ़ी है। फ़िलहाल चुनिंदा राज्यों में उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ मिल रहा है। इनमें लद्दाख, लक्ष्यद्वीप, अंडमान निकोबार, उत्तर पूर्व के राज्य और कुछ राज्यों के पिछडे़ क्षेत्र शामिल हैं। सब्सिडी पर सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021 के दौरान डीबीटी के तहत 3559 रुपए खर्च किए हैं।