logo

मंडप में दूल्हा हुआ बेहोश तो अधूरी रह गई शादी की हसरत, हजारीबाग के बाराती बने पटना में बंधक

15191news.jpg

द फॉलोअप टीम, हजारीबागः 
हजारीबाग के एक बाराती को पटना में लड़की के परिवार ने बंधक बना लिया है। सब कुछ ठीक चल रहा था कि तभी शादी में सिंदूरदान से ठीक पहले मामला बिगड़ गया। लड़की वालों ने शादी करने साफ मना कर दिया। लड़की वाले कह रहे हैं कि दान दहेज में जो कुछ दिया गया है, जब तक वह सबकुछ वापस नही किया गया तब तक बारात को वापस लौटने नही देंगे। पुलिस के पहुंचने पर दोनों ही पक्ष ने कहा कि वे आपसी सहमति से मामला सुलझा लेंगे। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई।

बेहोश हो गया था लड़का 
घटना दानापुर थानाक्षेत्र के गोला रोड की है। रविवार की शाम शादी में लड़का और लड़की दोनों पक्ष उत्‍साहित थे। सब कुछ ठीक ठाक चल ही रहा था कि इस बीच सिंदूर दान से ठीक पहले दूल्‍हा बेहोश हो गया। इसके बाद तो पूरा मामला बिगड़ चुका था। लड़की वालों का कहना है कि दूल्‍हे को कोई बीमारी है, जिसे छिपाया गया था। कुछ लोग दूल्‍हे को मिर्गी की बीमारी होने की बात भी कह रहे हैं। 

किसी हाल में शादी नही करेंगे 
लड़की वालों ने कहा है कि वे किसी भी हाल में शादी नहीं करेंगे। दहेज में दिया गया सारा सामान और रुपये लौटाने के बाद बाराती  को छोड़ा जाएगा। दारोगा अर्चना ने बताया कि दोनों पक्ष आपसी सहमति के आधार पर मामला सुलझाने की बात कह रहे हैं। पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।