logo

Corona News : कोविड के ताजा हालात के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को दिया जरूरी निर्देश, जानिए क्या कहा! 

cd9279a3-ed58-4611-854a-e09f294fa937.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

कोरोना संक्रमण के ताजा हालात के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नया आदेश जारी किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे उन इलाकों की पहचान करें जहां संक्रमण की दर ज्यादा है। ऐसे इलाकों में टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जाये। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी की जाये। 

कोरोना के मामलों में आई है कमी
गौरतलब है कि कोरोना के मामलों में अपेक्षाकृत कमी आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ा बताता है कि सोमवार के मुकाबले मंगलवार को 20 हजार केस कम मिले। बीते 24 घंटे में 2 लाख 38 हजार 18  मामले सामने आये। कुछ दिन पहले ये आंकड़ा 3 लाख के आसपास था। बता दें कि जनवरी में ही कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दी थी, हालांकि इसकी गंभीरता ज्यादा नहीं है। लोगों में हल्के या मध्यम लक्षण ही दिखते हैं। मरीज जल्दी ठीक  भी हो रहे हैं। 

कोरोना मरीजों के लिए गाइडलाइन
इससे पहले आईसीएमआर द्वारा निर्देशित राष्ट्रीय कोविड टास्क फोर्स ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए नई गाइडलाइन भी जारी की है। जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि चिकित्सकों का स्टेरॉयड के इस्तेमाल से बचना चाहिए। गंभीर स्थिति में स्टेरॉयड का इस्तेमाल करना चाहिये। देखा गया है कि स्टेरॉयड के इस्तेमाल से मरीजो में ब्लैक फंगस सहित अन्य तरह का संक्रमण हो जाता है। 

मरीजों का ऑक्सीजन लेवल क्या हो
जिन मरीजों का ऑक्सीजन लेवल 90 से 93 फीसदी के बीच है, उनको सलाह दी गई है कि अस्पताल में भर्ती हो जायें। ऑक्सीजन लें। बाकी मरीजों से कहा गया है कि वे होम आइसोलेशन में अपना इलाज करवायें। होम आइसोलेशन में ध्यान रहे कि कमरा साफ और हवादार हो। इस बीच राज्यों को कहा गया है कि वे टेस्टिंग बढ़ायें, ताकि ज्यादा से ज्यादा आबादी को सुरक्षित किया जा सके।