logo

शर्मनाक: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी तो पहले प्राइवेट पार्ट काटा, फिर कर दी हत्‍या

11157news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुजफ्फरपुर:

मुजफ्फरपुर में कांटी थाना क्षेत्र के रामपुर साह गांव में एक बेहद ही शर्मनाक और दर्दनाक तस्वीर सामने आयी। यहां एक युवक की इतनी बेरहमी से हत्‍या की गई है कि जिसका कोई हिसाब नहीं। लड़के का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि सौरभ का सोनबरसा गांव की एक लड़की  के साथ प्रेम-प्रसंग था। शुक्रवार देर रात जब वह प्रेमिका से मिलने उसके घर गया तो लड़की के घरवालों को उसे देख लिया।

रात भर करते रहे पिटाई 

उसके बाद लड़की के परिजनों ने सौरभ लात-घूंसे से पिटाई शुरू की। पूरी रात लड़की वालों ने युवक को बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट डाला। जब वह दर्द से तड़पने लगा तो उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन वह नहीं बच सका।  आरोपियों ने लड़के के परिजनों को सूचना दे दी और वहां से फरार हो गए। सौरभ कुमार महज 22 साल का था।  

सभी आरोपी फरार 

पुलिस लड़की के घर पहुंची है लेकिन सभी आरोपी फरार हैं। थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि लड़की के परिजन ने मारपीट कर सौरभ की की हत्या कर दी है। सौरभ के नाजुक अंगों पर काफी चोट लगी थी। प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से काटा गया था। जिससे उसकी मौत हो गई है। परिजन के बयान का इंतजार हो रहा है। पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फ़ैल गयी है'। थानेदार ने कहा कि पुलिस बल इलाके में गश्त लगा रही है।