logo

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी दाखिला: UG और PG में दाखिल के लिए 3 तक करें आवेदन, क्लिक कर जानें प्रक्रिया

12917news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

उम्मीदवार अब इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएस, रिसर्च और अन्य कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एकेडमिक ईयर 2021-22 में एडमिशन के इच्छुक छात्र 3 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट ( allduniv.ac.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तारीखों के अनुसार अंडरग्रेजुएट , पोस्टग्रेजुएस ( UG, PG ) और रिसर्च प्रोग्राम में एडमिशन के लिए अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में एंट्रेंस परीक्षा आयोजित की जाएगी।

एलिजिबल छात्रों के परीक्षा की फाइनल डेट्स 
यूनिवर्सिटी ने अपने बयान में कहा है कि सरे परीक्षाओं की अंतिम तारीख  बाद में घोषित की जाएंगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक बयान में यह भी  कहा गया है, "यदि कोई अभियार्थी किसी भी कोर्स की स्टडी के लिए अयोग्य पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी किसी भी कोर्स में आवेदन करने से पहले, छात्रों को सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे उस कोर्स के लिए एलिजिबल हों। 

ये शहर होंगे प्रवेश परीक्षा के केंद्र 
प्रवेश परीक्षा नई दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली, आजमगढ़ के साथ-साथ पटना, भोपाल,  कोलकाता सहित बेंगलुरु, , जयपुर और तिरुवनंतपुरम परीक्षा केंद्रों पर यूजी और पीजी कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आयोजित की जाएंगी। हालांकि, उत्तर प्रदेश, पटना, भोपाल और नई दिल्ली में परीक्षा केंद्रों को छोड़कर सभी केंद्रों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।