logo

बंद होने वाला है द कपिल शर्मा शो, जल्द करेंगे डिजिटल प्लेटफार्म पर डेब्यू

4471news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई: 
हंसी-ठहाकों से भरा दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो 'द कपिल शर्मा शो' जल्द ही झटका देने वाला है। यह शो लोगों के दिलों पर राज करता है। वैसे तो कपिल शर्मा से जुडी कई खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन इस बार एक बुरी खबर यह आ रही है कि यह शो जल्द ही ऑफ होने वाला है। यह शो फरवरी के दूसरे हफ्ते में बंद हो सकता है।



कोरोना के कारण बंद होने वाला है शो 
कपिल शर्मा अपने शो के दौरान लाइव ऑडियंस से काफी बातें करते हैं, जो काफी रोचक होता है। लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से पब्लिक स्टूडियो नहीं आ पा रही है। थिएटर्स में फिल्में भी रिलीज नहीं हो पा रही हैं। इसलिए सेलिब्रिटीज भी अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए नहीं आ पा रहे हैं। 



Netflix होगा नया मंच
कपिल शर्मा जल्द ही डिजिटल प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रहे हैंं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उस वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही अपके टीवी, लैपटॉप और फोन पे यानि Netflix पर आ रहा हूं।