logo

अमर शहीद वीर बुधु भगत का योगदान अतुलनीय: हेमंत सोरेन

अमर शहीद वीर बुधु भगत का योगदान अतुलनीय: हेमंत सोरेन
द फॉलोअप टीम, रांची: 
शनिवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास में शहीद वीर बुधु भगत की शहादत दिवस पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी में अमर शहीद वीर बुधु भगत का योगदान अतुलनीय है। हम सभी झारखंड वासियों को उनपर गर्व है। वीर बुधु भगत की शहादत हमें उनके आदर्शों एवं अपनी माटी के प्रति सच्ची निष्ठा निभाने के लिए प्रेरित करती है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1857 की क्रांति से पहले वर्ष 1831-32 में अंग्रेजों के विरुद्ध झारखंड के वीर सपूत बुधु भगत ने विद्रोह किया था। वह अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बनें। शहीद वीर बुधु भगत ने लोगों को आजादी की लड़ाई के लिए हौसला देने का काम किया।

ये भी पढ़ें......

युवाओं को प्रेरणा देते हैं बुधु भगत के आदर्श
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वे जानते थे कि अपना शासन और संस्कृति बचाए रखना है, तो हर हाल में अंग्रेजों को देश से भगाना होगा। शहीद वीर बुधु भगत सभी जाति व धर्मों के लोगों को संगठित कर अंग्रेजों से लड़े और शहीद हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर बुधु भगत का पूरा जीवन समाज के उत्थान लिए समर्पित था। उनके आदर्श आज भी युवा वर्ग को प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उनके दिखाए रास्ते और आदर्श पर चलकर ही खुशहाल और समृद्ध झारखंड की परिकल्पना को पूरा कर सकेंगे।