logo

बिहार में सियासत: दो धुर विरोधी की एक साथ तस्वीर क्‍या कहती है जानिये

10445news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना:
बिहार में रोज नए-नए राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं। बिगड़ रहे हैं। केंद्र में राजद है और उसके नेता लालू प्रसाद यादव। कुछ तस्‍वीरें समेत वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसकी चर्चा इसलिए हो रही है कि दोदिन पहले एक अफवाह उड़ी थी कि कहीं भाजपा नीतिश कुमार की जगह राजद को नयासाथी नहीं बना ले। हालांकि यह महज कोरी अफवाह ही  है। लेकिन भाजपा के विधायक और भू-राजस्व मंत्री रामसूरत राय के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव की मुस्‍कराती तस्‍वीर क्‍या कुछ कहती है। समझिये। जबकि कभी दोनों एक-दूसरे के धुर विरोधी माने जाते रहे हैं। दोनों का झगड़ा किसी से छिपा नहीं है। मार्च में यह झगड़ा और बढ़ गया था। लड़ाई इस कदर चल रही थी कि मामला आर-पार का हो गया था। 16 मार्च 2021 को रामसूरत राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को खानदान से लेकर फरिया लेने की चुनौती बिहार विधानसभा में दी थी। लेकिन ये क्या साढ़े तीन महीने बाद रामसूरत राय और तेजस्वी यादव एक 2 जुलाई एक ही सोफा पर बैठे मिले। जिसमे रामसूरत राय मुस्कुरा रहे है, चाय की चुस्की ले रहे थे।  लेकिन हम तेजस्वी का फेसियल एक्सप्रेशन नहीं देख पाए क्योंकि उन्होंने मास्क पहन रखा था। मगर आसपास के खुशनुमा माहौल था। 

क्या विवाद था दोनों में 
दरअसल रामसूरत राय के भाई हंसलाल राय के स्कूल कैंपस से भारी मात्रा में शराब मिली थी। इसलिए उनपर केस दर्ज हुआ था। लेकिन  हंसलाल राय की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। जिसको लेकर तेजस्वी यादवकाफी एक्टिव थे कि हंसलाल की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। इस विवाद को लेकर रामसूरत राय ने सदन में तेजस्वी से कहा था कि 'मेरे खानदान पर दाग लगाने वाले व्यक्ति को सोचना चाहिए कि उसका खानदान कैसा है। मैं पूरे खानदान का विषय सदन में रख दूंगा। अगर हिम्मत है, तो शांति से बैठिए और अगर नहीं है, तो गांधी मैदान में मिलिए, वहीं फरिया लेंगे। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि पटना में कोई ऐसा नहीं है, जो मुझे हिला सकता है। मेरे भी यहां सैकड़ों रिश्तेदार हैं। लाखों यादव परिवार मेरे समर्थक हैं।'

तेजस्वी यादव ने खुद किया ट्वीट 
एक तरफ तो रामसूरत राय ने तेजस्वी को फरिया लेने की बात कही थी वही दूसरी तरफ 2 जुलाई को दोनों एक सोफे पर बैठा देखा गया। इसलिए लोगों को यह बात खटक गयी की जिनका आपस में इतना बैर था वह साथ में कैसे बैठ गए भई। बता दें रामसूरत राय भी यादव ही हैं, तेजस्वी भी यादव हीं। रामसूरत राय के पिता बीजेपी के कद्दावर नेता अर्जुन राय के बेटे हैं। वहीँ तेजस्वी भी यादव लालू यादव के बेटे है।  यानी की दोनों को ही राजनीति विरासत से मिली है।  रामसूरत राय तेजस्वी से बड़े  हैं। साढ़े तीन महीने बाद दोनों एक कार्यक्रम में एक ही सोफे पर बैठे मिले। इस फोटो को खुद तेजस्वी यादव ने ट्वीट भी किया।