logo

ऑनलाइन क्लास में परवान चढ़ा टीचर और छात्रा का प्यार, फिर हुआ ये...

9499news.jpg
द फॉलोअप टीम, भागलपुर:
प्यार कब-किससे-कहां हो जाता है यह कहना मुश्किल है। ऐसा ही मामला आया है भागलपुर से जहां एक शिक्षक को ऑनलाइन क्लास के दौरान छात्रा से प्यार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुल्तानगंज प्रखंज के कुमारपुर गांव के रहने वाले शिक्षक रोहित को बांका जिले की काजल से प्यार हो गया। दरअसल, रोहित व्हाट्सएप या जूम कॉल के जरिए ऑनलाइन क्लास लिया करते थे। इसे क्लास को काजल ने भी ज्वॉइन किया था। क्लास के दौरान ही उनमें प्यार हो गया। 

ऑनलाइन क्लास में ही हो गया था प्यार
रोज ऑनलाइन क्लास में मिलने के दौरान शिक्षक रोहित और छात्रा काजल को आपस में प्यार हो गया। प्यार हुआ तो दोनों ने मिलने का फैसला किया। अब बात शादी तक पहुंच गयी है। दोनों ने अपने-अपने परिजनों को ये बात बताई। परिजन भी शादी को मान गये। सादगी से दोनों ने शादी कर ली। 

बिना दहेज के सादगी से हुई शादी
दोनों की शादी सुल्तानगंज के  काली मंदिर में बीते 2 जून को राजी खुशी हुई। रोहित ने बिना दहेज के शादी की। दहेज लोभियों के लिए यह एक मिसाल है। बिना किसी खर्च और धूम-धड़ाके के सादगी से शादी सम्पन्न हुई। काजल के परिजन बताते हैं कि काजल के इंटर की पढ़ाई पूरी होने के बाद परिवार वाले उनकी शादी को लेकर चिंतित थे। यह चिंता दहेज को लेकर थी। काजल हमेशा दहेज का विरोध करती थीं और अब उसे इतना अच्छा जीवनसाथी मिला।

कोरोना के कारण बन्द है कोचिंग
बता दें कि कोरोना काल में स्कूल-कॉलेज बंद हैं ऐसे में ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाई हो रही है। रोहित फिजिक्स की कोचिंग चलाते है। ऑनलाइन क्लास दौरान उन्होंने ही उन्हें काजल से प्यार हुआ और फिर बात शादी तक पहुंच गई। खास बात ये रही कि उनकी शादी बिना दहेज और बैंड-बाजा बारात के एक मंदिर में हुई।