द फॉलोअप टीम, रांची:
इन दिनों एक मैसेज व्हाट्सएप पर तेजी से वायरल हो रहा है। लिखा है ‘टाटा ग्रुप। 150th एनीवर्सरी सेलिब्रेशन!! इवेंट में शामिल होने और कार जीतने के लिए लिंक पर क्लिक करें’ अगर यह मैसेज आप तक नहीं पहुंची है तो हो सकता है एक दो दिन में पहुंच जाए। यदि आपको लिंक आये तो आप इसे इग्नोर कर दें क्योंकि ये बेहद खतरनाक है। लालच में पड़ कर भूल से भी इसमें क्लिक ना करें। हैकर्स इसका फायदा उठाने को तैयार हैं। ये मैसेज फेक है। टाटा ने ऐसा कोई ऑफर जारी नहीं किया है।

लिंक में क्या है?
इस लिंक पर क्लिक करने पर टाटा ग्रुप का एक पेज ओपन होता है। जहां लिखा है - Congratulations! Tata Groups. 150th Anniversary Celebration! Through the questionnaire, you will have a chance to get Tata Nexon EV । नीचे स्क्रॉल करने पर 4 सवाल पूछे जा रहे हैं।
Do you know Tata Groups. ?
How old are you ?
How do you think of Tata Groups. ?
Are you male or female ?

नेक्सट पेज पर है शर्त
इसका जवाब देने के बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलता है। जिसमें बधाई लिखा होता है फिर 3 बॉक्स चुनने को कहा जाता है। पहले 2 बॉक्स खाली निकलते हैं। वहीं, तीसरे बॉक्स में टाटा नेक्सन गाडी निकलती है। नेक्स्ट पेज पर जाने के लिए लिंक को शेयर करने की शर्त रखी जाती है। आपको ये लिंक अपने वॉट्सऐप में शेयर करना होगा। टाटा ग्रुप अपने सोशल अकाउंट पर एक मैसेज में कहा कि टाटा ग्रुप या उसकी कंपनीज इस तरह की किसी भी प्रमोशनल एक्टिविटी के लिए जिम्मेदार नहीं है। प्लीज ऐसे लिंक पर क्लिक न करें।

क्या हो सकता है खतरा
एक्सपर्ट बता रहे हैं कि इस तरह के मैसेज में जो लिंक दिए जाते हैं, अगर आप उस पर क्लिक करते हैं तो आपके फोन में मैलवेयर का ट्रोजन इन्स्टॉल हो सकता है। यह एक खतरनाक वायरस हैं, जो आपके फोन का डेटा चोरी कर सकते हैं। यह आपके फोन की एक्टिविटी हैकर्स तक पहुंचा सकते हैं। बैंक अकाउंट पर भी इससे खतरा हो सकता है।