द फॉलोअप टीम, मुंबई:
जुलाई 2008 में शुरू हुआ तारक मेहता का उल्टा चश्मा (taarak mehata ka ulta chashma )शो से हर कोई परिचित है। यह शो अपने 13वे साल में है। 13 सालो में ऐसा कम ही हुआ है कि शो टीआरपी चार्ट्स (TRP Charts) से कभी नीचे आया हो। हिंदुस्तान (hindustaan) की आधी जनता की आदत में एक जरूरी आदत है ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा।’ अगर आप यह शो देखते होंगे तो आप गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स (Gada Electronics) से जरूर परिचित होंगे। चलिए आज हम बात करेंगे गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स की। आखिर कौन है इस दुकान के असली मालिक और क्या यह सच में अब टूरिस्ट स्पॉट (Tourist spot) बन गयी है।
किसकी है यह दुकान
इस शो में जेठालाल चम्पक लाल गडकि एक दुकान है गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स। क्या आप जानते हैं ये दुकान असल में किसकी है? नहीं न तो हम बताते हैं। टीवी पर जिस गड़ा इलेक्ट्रोनिक्स को हम देखते हैं उसके असली मालिक हैं शेखर गड़ीयार। गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स मुंबई (Mumbai) के खार एरिया में स्थित है। इस दुकान का नाम पहले शेखर इलेक्ट्रॉनिक्स था। लेकिन शो में मिली पॉपुलैरिटी (Popularity) के बाद शेखर ने दुकान का नाम ‘गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स’ ही रख लिया।
बन गया है टूरिस्ट स्पॉट
शेखर गड़ीयार बताते हैं कि दुकान किराए पर देने से पहले उन्हें डर था कि कहीं उनका इलेक्ट्रॉनिक्स सामन टूट ना जाए। लेकिन पिछले 12 सालों में कभी भी किसी सामन में हलकी खरोंच भी नहीं आयी। बल्कि शो की वजह से उनके यहां ग्राहकों से ज्यादा पर्यटकों की भीड़ आती है। वो भले कुछ खरीदें या न खरीदें लेकिन दुकान के साथ फोटो वगैरह खूब खिंचवाते हैं। जिससे शेखर को भी काफी ख़ुशी होती है। फ़िल्मों और टीवी शोज़ का हमारे असल जिंदगी में प्रभाव पड़ता है यह आज आप यहाँ पढ़ कर समझ गए होंगे।