logo

रिम्स में 14 साल की बच्ची में कोरोना के लक्षण, ऑक्सीजन सपोर्ट पर ईलाज जारी

14217news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
राज्य में कोरोना फिर अपना पैर पसारने लगा है। कुछ दिनों से लगातार कोरोना मरीज मिलने शुरू हो गये हैं। ताजा मामला रांची के रिम्स असप्ताल से आया है, जहां एक 14 साल की बच्ची में कोरोना के लक्षण दिखें हैं। उसे एहतियातन रिम्स के न्यू ट्रामा सेंटर में एडमिट किया गया है। बच्ची धनबाद जिले की रहने वाली है। 

फेफड़े में है समस्या 
बताया जा रहा है कि बच्ची के खून में संक्रमण था। इसलिए उसके फेफड़े में भी समस्या हो रही है। परिजन उसे गुरुनानक हॉस्पिटल लेकर पंहुचे, तो डॉक्टरों को उसमें कोविड के लक्षण दिखे। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

अर्लट मोड जारी
बच्ची में संदिग्ध लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बच्ची का इलाज फिलहाल रिम्स के न्यू ट्रामा सेंटर के दूसरे तल्ले पर जारी है। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। जिला प्रशासन की तरफ से सख्ती बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर लगातार जांच जारी है।