द फॉलोअप टीम, रांची:
भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी के सलाहकार यौन शोषण के आरोपी सुनील तिवारी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी। रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की अदालत में सुनील तिवारी ने जमानत याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई के लिए इसे रांची सिविल कोर्ट के अपर आयुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया है। अग्रिम जमानत वाले मामले पर मंगलवार को सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में ही कोर्ट से सुनील तिवारी के खिलाफ वारंट प्राप्त कर लिया गया है। जिसके बाद उनकी मुश्किल है अब बढ़ गई हैं क्योंकि ऐसे में कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। रांची सिविल कोर्ट के अपर आयुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत से सुनील तिवारी के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। सुनील तिवारी के खिलाफ अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

यौन शोषण का आरोप
बता दें कि सुनील तिवारी पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप खूंटी की रहने वाली एक युवती ने लगाया है। अरगोड़ा थाने में युवती ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता ने उन पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

भाजपा नेता कर रहे समर्थन
इस प्रकरण में हर दिन नए मोड़ सामने आ रहे हैं। युवती के परिजनों के द्वारा इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हेवियस कोरपस भी दायर की गई है। अपनी इस याचिका के माध्यम से प्रार्थी ने झारखंड हाईकोर्ट से गुहार लगायी थी कि उसके परिजनों की रिहाई के लिए अदालत हस्तक्षेप करे। इस मामले को लेकर भाजपा के कई नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की और सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई तरह की बयानबाजी भी हुई है।