logo

जमीन के अंदर से अचानक निकलने लगी आग, दहशत में ग्रामीण

जमीन के अंदर से अचानक निकलने लगी आग, दहशत में ग्रामीण
द फॉलोअप टीम, बोकारो: 

गोमिया प्रखंड के लुगू पहाड़ के तलहटी में स्थित तिलैया गांव में बोकारो नदी के पास अचानक जमीन के अंदर से आग निकलने लगी। जिस स्थान से आग निकली है वह बोकारो-रामगढ़ की सीमा पर है। पीआर थाना प्रभारी कन्हैया राम पहुंचे और पोकलेन मंगवाकर आग के ऊपर मिट्टी डलवा दी। आग की लपटें काफी तेज थी। घटना की सूचना थाना प्रभारी ने बीडीओ और आला अफसरों को दी।

मिथेन गैस होने की संभावना 
अधिकारियों ने गांव वालों को सतर्क कर दिया है कि घटनास्थल से 500 मीटर के दायरे तक कोई भी प्रवेश ना करें। ऐसी संभावना लगाई जा रही है कि जमीन के अंदर मीथेन गैस हो सकती है के इस वजह से यह घटना हुई है। वैसे आसपास ईंट भट्टे की कई चिमनियां हैं। हालांकि अभी अधिकारियों ने स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा है।