logo

बहन पर रखता था गंदी नजर, इसलिए दोस्तों ने मिलकर कर दी नाबालिग की हत्या

बहन पर रखता था गंदी नजर, इसलिए दोस्तों ने मिलकर कर दी नाबालिग की हत्या
द फॉलोअप टीम, बोकारो:
बेरमो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में सोमवार को नाबालिग का शव बरामद किया गया। शव देखने से लग रहा है कि पत्थर से कूच कर नाबालिग की हत्या की गई है। छानबीन में लगी पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के तीन दोस्तों को हिरासत में लिया है। उनसे  पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया कि नाबालिग उसकी बहन पर गंदी नजर रखता था, इसलिए योजना बनाकर रविवार की रात उसकी हत्या कर दी गई।

घर से दोपहर खेलने के लिए निकला था
परिजन ने घोड़ानाला के किनारे बरामद नाबालिग के शव की पहचान 16 साल के गुरुचरण दिगार के रूप में की  है। बता दें कि चार बहनों में गुरुचरण इकलौता भाई था और 9वीं क्लास का छात्र था। परिजन के अनुसार, गुरुचरण रविवार दोपहर खेलने की बात कह कर घर से गया था। लेकिन देर शाम तक वो वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजन और उसके कुछ साथियों ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया था।

ये भी पढ़ें......

गुफा के अंदर ढंका था नाबालिग का शव
खोजबीन के दौरान परिजन को जानकारी मिली कि गुरुचरण को आखिरी बार उसके दोस्त 20 साल के राहुल कुमार हरि, 19 साल के सूरज बाउरी और एक नाबालिग लड़के के साथ देखा गया था। इसकी जानकारी परिजन ने पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों लड़कों से पूछताछ की तो उन्होंने गुरुचरण दिगार की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। चंद्रपुरा थाना प्रभारी नूतन मोदी ने बताया कि शव को आरोपियों ने एक गुफा के अंदर डालकर पत्थर से ढंक दिया था।