logo

अवंतीपोरा के त्राल में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, शनिवार को मा'रे गये कुल 4 आतंकवादी

16456news.jpg

द फॉलोअप टीम, श्रीनगर: 

जम्मू-कश्मीर में शनिवार की दोपहर 2 आंतकियों को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गये। मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा जिले में हुई। गौरतलब है कि अवंतीपोरा जिले के हरदुमीर त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गये। कश्मीर जोन पुलिस के आईजीपी विजय कुमार ने इस बात की जानकारी दी। 

आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी
मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि करने के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने घेराबंदी की। इसी बीच आतंकियों ने फायरिंग झोंक दिया। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। फायरिंग के दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। तलाशी अभियान जारी है। 

शनिवार को घाटी में मारे गये 4 आतंकी
अवंतीपोरा मुठभेड़ में मारे गये आतंकियों को मिलाकर शनिवार को कुल 4 आतंकी मारे गये। शनिवार तड़के शोपियां जिले के चौगाम इलाके में भी सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस मुठभेड़ में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों को मार गिराया था। कश्मीर जोन पुलिस के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि इनमें से एक आतंकी ग्रेनेड फायरिंग और नागरिकों की हत्या में शामिल रहा था, जबकि दूसरे आतंकी ने हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा ज्वॉइन किया था। 

बीते 2 दिनों में घाटी में मारे गये 5 आतंकी
जम्मू-कश्मीर में बीते 2 दिनों में आतंकरोधी कार्रवाई की बात करें तो शुक्रवार को भी सुरक्षाबल के जवानों ने 1 आतंकी को मार गिराया था वहीं 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में सुरक्षाबल के जवानों ने हिजबुल मुजाहिदीन के 1 आतंकी को मार गिराया था वहीं बडमाग इलाके से 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया था।