द फॉलोअप टीम, रांचीः
VHP नेता मुकेश सोनी की हत्या की जांच का मामला SIT को सौंप दिया गया है। ग्रामीण SP नौशाद आलम खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए चार थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। SSP सुरेंद्र कुमार झा ने नौशाद आलम को खुद मामले की जांच का आदेश दिया है। खलारी के स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
मोबाइल लोकेशन किया जा रहा ट्रेस
ग्रामीण SP नौशाद आलम ने बताया कि अपराधियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी सेल की मदद ली जा रही है। तकनीकी सेल मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रही है। SSP सुरेंद्र कुमार झा ने भी कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छानबीन जारी है। आम लोगों को भी अगर कुछ सूचना मिले तो तत्काल पुलिस तक पहुंचाएं।

कांके विधायक धरना पर बैठे
इधर मुकेश सोनी की हत्या का मामला विधानसभा तक पहुंच गया। कांके विधायक समरी लाल हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वह विधानसभा में ही धरने पर बैठ गए हैं। सांसद संजय सेठ ने भी विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि BJP के कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। हत्या के विरोध में खलारी इलाके की सभी दुकानों , डकरा, पिपरवार, राय, बचरा ,कल्याणपुर व मैक्लुस्किगंज की सभी दुकानों को बंद करा दिया गया है।