logo

राजद नेता जगदानंद सिंह ने दिया इस्तीफा, राजद ने नहीं की पुष्टि

10620news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना:
राजद के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि तेज प्रताप के दुर्व्यवहार से आहात होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। जगदानंद ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को अपना इस्तीफा भेजा है। हालंकि अभी तक न तो लालू यादव और ना ही तेजस्वी यादव ने इस्तीफे का कोई जबाब दिया है। उन्होंने  इस्तीफे को अभी तक स्वीकार भी किया है। 5 जुलाई को राजद के स्थापना दिवस के मौके पर तेजप्रताप यादव ने मंच पर बैठे जगदानंद सिंह पर उल्टा सीधा तंज कसा था, जिससे जगदानंद आहात थे। इससे पहले भी 13 फरवरी 2021 को तेज प्रताप यादव ने खूब हंगामा किया था। तेजप्रताप ने जगदानंद पर भड़कते हुए कहा था "इन जैसे लोगों की वजह से लालू जी की तबीयत खराब है। ऐसे लोग ही पार्टी को कमजोर कर रहे हैं, लेकिन मैं किसी से डरने वाला नहीं। जो होता है, मुंह पर बोलता हूं।"

मीडिया को घुमाते रहे जगदानंद 
जगदानंद सिंह पार्टी कार्यालय में अपने कमरे में बैठे दिखे। उनसे मीडिया ने इस्तीफे को लेकर सवाल पूछा, लेकिन वह गोल गोल जवाब देते रहें। राजद के जगदानंद सिंह ने इस्तीफे की पुष्टि नहीं की, लेकिन इनकार भी नहीं किया। जगदानंद सिंह ने कहा "आप जो चाहे चला सकते हैं"। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप तेजप्रताप यादव से नाराज हैं, तो उन्होंने कहा "ये आप तेजप्रताप यादव से पूछिए"। इस्तीफे की पुष्टि राजद की तरफ से भी नहीं की गई है। 

राजद को बड़ा नुकसान 
जदयू अक्सर राजद नेताओं पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगता रहा है। अब अगर जगदानंद सिंह राजद से अलग होते हैं, तो फिर एक नेता को बेइज्जत करने के आरोप राजद पर लगेंगे। इससे पहले भी इसी जाति के एक नेता रघुवंश बाबू को बेइज्जत किया गया था। ऐसे में इस जाति के वोटरों में राजद के प्रति नाराजगी उत्पन्न हो जाएगी। इस पूरी चर्चा को राजद ने निराधार बताया है।