द फॉलोअप टीम, पटना:
बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस बीच एक शर्मनाक घटना घटी। विधानसभा परिसर में आरजेडी और बीजेपी के विधायक आपस में भिड़ गये। बात मारपीट तक पहुंच गई। गाली-गलौज भी हुई। यदि वहां पत्रकार नहीं होते तो विधायक विधानसभा परिसर को अखाड़ा बना देते। गनीमत रही कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब मामले में आरोप-प्रत्यारोप का जारी है।
शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन हुआ विवाद
गौरतलब है कि मंगलवार को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन है। सत्र की शुरुआत से पहले बीजेपी विधायक सजय सरावगी और आरजेडी विधायक भाई बिरेंद्र आपस में उलझ गए। बात कहासुनी से शुरू हुई और मारपीट तक पहुंच गई। दोनों ने एक-दूसरे का कॉलर थाम लिया था। हालांकि, बात मारपीट तक पहुंचती इससे पहले वहां मौजूद पत्रकारों ने दोनों को समझा-बुझाकर अलग किया। इस बीच विधायकों ने एक दूसरे के खिलाफ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया।

बीजेपी विधायक ने ये आरोप लगाया है
भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय सरावगी ने आरोप लगाया कि गाली-गलौज और मारपीट तो आरजेडी के संस्कार में है। लालू-राबड़ी के राज में हत्या और किडनैपिंग को सत्ता का संरक्षण हासिल था। मेरे साथ मारपीट की गई। मेरे लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। क्या यही परंपरा है। फिलहा इस पर सियासत तेज हो गई है। देखना होगा कि आगे क्या होता है।