logo

DARK CIRCLES से हैं परेशान ! अपनाइए यह नुस्खे

DARK CIRCLES से हैं परेशान ! अपनाइए यह नुस्खे
द फॉलोअप टीम, डेस्क :
आँखों की अलग जुबां होती है, जितना हम मुँह से बोलते उससे कई ज्‍यादा हम आँखों से कह जाते हैं। इंसान की आंखें उसके अंदर चल रहे सारे इमोशंस को दिखा देती हैं। अजी इन्तहा तो यह कि इंसान का सबसे खूबसूरत अंग आँखों को ही कहा जाता है। मगर इन्हीं आँखों के नीचे काले घेरे हो तो सारी खूबसूरती पर ग्रहण लग जाता है। आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स न सिर्फ महिलाओं बल्कि पुरुषों के लिए भी बड़ी समस्या है। इसके कई कारण होते हैं जिनमें स्ट्रेस, कम सोना, पानी कम पीना, हार्मोन्स में बदलाव, बेतरतीब लाइफस्टाइल, जेनेटिक समस्या शामिल हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू तरीके जिनसे आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

इन घरेलु नुस्खों को अपनाइए और डार्क सर्कल्स को कहिये BYE BYE



टमाटर और नींबू
जी हाँ टमाटर न सिर्फ डार्क सर्कल कम करते हैं, बल्कि त्वचा भी कोमल बनाते हैं। आप एक चम्मच टमाटर का जूस लीजिए, उसमें एक चम्मच नींबू मिलाइए और फिर इस मिक्सचर को आंखों पर लगाइए। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दीजिए और फिर धो लीजिए। इसे दिन में कम से कम दो बार करें, डार्क सर्कल कम होने लगेंगे।



आलू का रस करेगा काम 
बता दें की आलू भी डार्क सर्कल कम करने में मदद करता है। ऐसे कीजिये इसका इस्तेमाल। आलू को कद्दूकश कीजिए और जितना हो सके, आलू का जूस निकाल लीजिए। फिर थोड़ी सी रुई लीजिए। उसे आलू के रस में पूरी तरह भिगोकर आंखों पर रखिए। ध्यान रहे कि रुई उस पूरे हिस्से पर होनी चाहिए, जितना हिस्सा काला है। एक हफ्ते के अंदर आपको असर दिखने लगेगा।



टी बैग भी तो है साथ 
आपने वो टी-बैग तो देखे ही होंगे, जो महीन कपड़े के होते हैं और जिनके अंदर चाय पत्ती भरी होती है। इनकी मदद से भी आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकता हैं। इसके लिए टी बैग लीजिए। अगर ग्रीन टी हो, तो बेहतर है। इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दीजिए। जब ये ठंडे हो जाएं, तो इन्हें आंखों पर रखिए. यह प्रॉसेस घर में जितना बार हो सके, करें।



बादाम का तेल
बादाम में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होता है और इसका तेल त्वचा को कोमल बनाता है। आपने बाज़ार में बादाम के तेल के ढेर सारे प्रॉडक्ट्स बिकते देखे होंगे। बता दें की इसका इस्तेमाल बेहद आसान है। 
इसके लिए आपको थोड़ा सा बादाम का तेल लेकर डार्क सर्कल्स पर लगाना है, हल्के हाथों से मसाज़ करनी है और फिर ऐसे ही छोड़ देना है। सुबह जब सोकर उठें, तो आंखें धो लें। हफ्तेभर में असर दिखना शुरू हो जाएगा।



संतरे का जूस
जी हाँ संतरे का टेस्ट किसे नहीं पसंद होता! आप भी संतरे खाते होंगे। अगर डार्क सर्कल्स हैं, तो संतरे उसमें भी मदद कर सकते हैं। 
आपको संतरे के जूस में कुछ बूंदें ग्लिसरीन मिलानी होगी और इस मिक्सचर को डार्क सर्कल्स के ऊपर लगाना होगा। इससे न सिर्फ डार्क सर्कल्स खत्म होंगे, बल्कि आंखों में नेचुरल चमक भी आएगी। विटामिन सी काले घेरों को कम करता है।