logo

रांची: मशहूर दवा व्यवसायी अश्विनी राजगढ़िया ने की आत्महत्या की कोशिश, इस बात का था तनाव

12726news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

रांची के मशहूर व्यवसायी अश्विनी राजगढ़िया ने आत्महत्या की कोशिश की। फिलहाल एम्स दिल्ली में उनका इलाज जारी है। गौरतलब है कि अश्विनी राजगढ़िया सुपरस्पेशियलिटी केयर के मालिक हैं। परिजनों ने बताया कि लालपुर थाने में 2 दिन पहले उनके खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। देबुका नर्सिंग होम के संचालक डॉ. सुरेश देबुका ने अश्विनी के खिलाफ 40 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया था। इससे अश्विनी तनाव में थे। 

इस बात से तनाव में थे अश्विनी
परिजनों के मुताबिक शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अश्विनी ने जमीन दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये लिए हैं। शिकायत दर्ज करवाए जाने के बाद से ही अश्विनी डिप्रेशन में थे। गौरतलब है कि अश्विनी राजगढ़िया सबसे बड़े दवा कारोबारी हैं। अश्विनी राजगढ़िया रांची में सामाजिक सेवा का कार्य भी करते हैं। उन्होंने रांची में जिंदगी मिलेगी दोबारा एंबुलेंस सर्विस की शुरुआत की थी। इसके जरिए मरीजों को फ्री में अस्पताल पहुंचाया जाता है।