द फॉलोअप टीम, रांची:
ओएलएक्स (olx) में सामान बेचने के नाम पर रांची (Ranchi) में एक युवक के साथ थोखाधड़ी का मामला सामने आया। कोकर निवासी अजित मिश्रा ने अपनी तीन महीने पुरानी स्कूटी olx में बिक्री के लिए डाला था।

उस स्कूटी को olx में देखने के बाद एक युवक ने अजित मिश्रा से संपर्क किया। उसने रांची के बहु बाजार स्थित पेट्रोल पंप अजित मिश्रा को बुलाया। वहां वो ट्रॉयल करने के बहाने स्कूटी (TVS JUPITER JH01EG 2886) ले कर फरार हो गया। मामला लोअर बाजार थाने की है।

पुरानी स्कूटी छोड़ गया
युवक स्कूटी देखने और फिर ट्रायल करने के बहाने गाड़ी लेकर फरार हो गया। उसने अपनी एक स्कूटी जिसका रजिट्रेशन न. (JH01CT 6586) से पेट्रोल पंप पहुंचा था। उस पुरानी स्कूटी को वहीं खड़ा कर के वो अजित मिश्रा की स्कूटी लेकर भाग गया। काफी देर हो जाने के बाद फरार युवक नही पहुंचा तो स्कूटी के मालिक ने लोअर बाजार थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराई और युवक द्वारा छोड़ी गई स्कूटी को जब्त कर के थाना पहुंचाया। हालांकि लोवर बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।
