द फॉलोअप टीम, रांची:
इनदिनों सोशल मिडिया पर भागेश्वरी कुमारी ट्रेंड कर रही हैं। जी हां, वही भगेश्ववरी जो लता मंगेशकर के गाने अपने अंदाज में गाती हैं। भागेश्वरी कहतीं हैं कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, अगर थोड़ी मदद मिल जाए तो आगे और भी अच्छा करने का प्रयास करेंगी। बता दें कि भागेश्वरी बेड़ो के घाघरा गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय की 10वीं की छात्रा हैं। वह स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज में नये अंदाज में गाना गा रही है। सोशल मीडिया पर उनकी आवाज खनकने लगी है। भागेश्वरी पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर है।
मोबाइल व टीवी से सीखा
भागेश्वरी बताती हैं कि वे मोबाइल व टीवी पर लता के गाने सुनकर उसी तरह गाने की कोशिश करती हैं। जब वे पांचवीं कक्षा में थीं, तब स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में ओ बाबुल प्यारे, रोये पायल की छम-छम आदि गाने गाती थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। फिर स्कूल के प्रिंसिपल सुग्रीव कुमार 2018 में नेवरी में आयोजित देवी दर्शन में ले गए। वहां भी लता मंगेशकर का ही एक राधा, एक मीरा गाना गाया। इसके बाद रांची के डीबडीह में विशाल भरद्वाज द्वारा आयोजित स्वर प्रतियोगिता में गयी। वहां लोगों ने मेरी आवाज को काफी पसंद किया। फिर उन्हें मुंबई भी बुलाया गया।

पिता की बीमारी से मौत
भागेश्वरी ने बताया कि वह मुंबई जाना चाहती थी, लेकिन पिताजी ने कहा कि घर में कोई ऐसा पढ़ा लिखा नहीं है, जिसके साथ तुझे मुंबई भेजूं। इसलिए मुंबई नहीं जा सकी। इसी साल पिता की मौत एक बीमारी से हो गयी। वे कहता हैं कि अगर उन्हें आर्थिक सहायता और मौका मिले, तो वे कुछ अच्छा कर सकती हैं। भागेश्उवारी के दोनों भाई बबलू और राजेश ईंट भट्ठे पर काम करते हैं।